संतकबीरनगर, फरवरी 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार की रात पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग की। जिसमें मातहतों को अपराध नियंत्रण का गुर सिखाया। अच्छे कार्य करने वाले 53 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा की। जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की थानेवार समीक्षा की। समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी के लिए शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्य...