मऊ, जनवरी 14 -- पूराघाट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। थाना कोपागंज क्षेत्र के सोड़सर गांव में मारपीट और फायरिंग की घटना में विवेचना में लापरवाही पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने मंगलवार को कुर्थीजाफरपुर के चौकी प्रभारी भास्कर राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी की सख्त कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। 19 अप्रैल 2025 को सोड़सर गांव में पट्टीदारों के बीच हुए विवाद के दौरान जमकर मारपीट के साथ ही फायरिंग भी हुई थी। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की विवेचना में लापरवाही की शिकायत किया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने प्रकरण की समीक्षा किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से कुर्थीजाफरपुर के चौकी प्रभारी भास्कर राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ...