उन्नाव, मार्च 24 -- उन्नाव। जिले में कानून.व्यवस्था को लेकर एसपी पुलिस अधिकारियों ने के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। उन्होने कानून.व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी त्योहारों रमजान, ईद व नवरात्र को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने व प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। एसपी दीपक भूकर ने कहा कि वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त को बढ़ाएं, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की आशंका होने पर तुरंत कार्रवाई करें। एसपी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी की लापरवाही मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.