गोपालगंज, जून 26 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता एसपी अवधेश कुमार दीक्षित ने बुधवार की देर शाम में बैकुंठपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना दैनिकी, मलखाना, हाजत, सीरिस्ता का अवलोकन किया। 1 जनवरी से अब तक हुई प्राथमिकी और कांड में प्रगति की समीक्षा भी की। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन ,कांड के आरोपितों एवं पूर्व के फरार चल रहे आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। न्यायालय की ओर से जारी किए गए वारंट का त्वरित निष्पादन करने के लिए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना परिसर में महिला हेल्पलाइन सहित अन्य गतिविधियों का उन्होंने जायजा लिया। थाना परिसर में एसपी ने चौकीदारी परेड भी करायी। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक टास्क दिए। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.