अमरोहा, फरवरी 21 -- एसपी अमित कुमार आनंद ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड के बाद मंडी समिति स्थित पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं, संसाधनों की उपलब्धता, अभिलेखों के रख-रखाव,अनुशासन एवं कार्यप्रणाली का समग्र मूल्यांकन करना रहा। एसपी ने सबसे पहले शस्त्रों एवं कारतूसों के सुरक्षित भंडारण, नियमित देखभाल और अभिलेखों के अद्यतन संधारण की समीक्षा की। शस्त्रों की तकनीकी जांच में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद मैस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं भंडारण व्यवस्था की जांच की और संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाद में जीडी कार्यालय एवं जीबी स्टोर का निरीक्षण करते हुए स्टॉक रजिस्टरों के अद्यतन रख-रखाव एवं सामग्री वितरण व्यवस्था का परीक्षण किया और आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.