उरई, जनवरी 8 -- कोंच। पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार ने गुरुवार को कैलिया थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश देते हुए लंबित मामले की समीक्षा की। एसपी ने कहा कि आरोपी शराब कारोबारी का नाम थाने के दागी पंजी में दर्ज कर उस पर कठोर कार्रवाई करें। वहीं स्थानीय स्तर पर अवैध शराब निर्माण की सूचना थाने तक पहुंचाने की जिम्मेवारी चौकीदारों की होगी। अगर चौकीदार इसमें विफल होते है और उनके क्षेत्र में छापेमारी के दौरान शराब पकड़ी जाती है तो वैसे चौकीदार नपेंगे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। वहीं कैलिया क्षेत्र में विशेष चौकसी रखने का निर्देश दिया। ताकि एमपी बार्डर से आने वाले अपराधियों को पकड़ा जा सके।वहीं लंबित संवेदनशील मामलों पर तेज गति से कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.