प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 2 -- पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष के सौंदर्यीकरण कार्य का शुक्रवार को एसपी दीपक भूकर ने उद्घाटन किया। नवनिर्मित एवं सौंदर्यीकृत आदेश कक्ष का अवलोकन करते हुए प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक सुव्यवस्थित, आधुनिक, प्रभावी एवं तकनीक-सुसज्जित बनाने की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना की। एसपी ने कहा कि आदेश कक्ष किसी भी जनपद की पुलिस व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र होता है, जहां से प्रशासनिक नियंत्रण, दिशा-निर्देशन एवं समीक्षा कार्य संपादित किए जाते हैं। एसपी ने आदेश कक्ष में औपचारिक रिपोर्टिंग (ओआर) करते हुए विभागीय अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, सीओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.