हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनपद के विभिन्न थानों के त्योहार रजिस्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली देहात, थाना अरवल तथा थाना टड़ियावां के त्योहार रजिस्टर चेक किए गए। एसपी ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। एसपी ने निर्देश दिया कि त्योहार रजिस्टरों में सभी आवश्यक जानकारियां अपडेट रहें और स्थानीय स्तर पर लगातार संवाद बनाकर कानून-व्यवस्था मजबूत की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...