मुजफ्फर नगर, जनवरी 26 -- सराहनीय कार्यो के लिए जनपद के एसपी देहात, सीओ फुगाना समेत आठ पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया है। एसपी देहात व सीओ फुगाना को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है, जबकि इंसपेक्टर क्राइम बुढ़ाना व सर्विलांस सेल में तैनात मुख्य आरक्षी को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस पर सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2025 में एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में मीरापुर पुलिस ने एक लाख के इनामी नईम कुरैशी व बुढाना पुलिस ने एक लाख के इनामी महताब को पुलिस मुठभेड़ में ढेर किया था। इसके लिए एसपी देहात के नेतृत्व में देहात थानों की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट व एनडीपीएस एक्ट में कई बड़े अपराधियों की करोड़ों रुपये की सम्पत्ति को कुर्क किया था। सराहनीय कार्य के लिए एसपी देह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.