दुमका, जनवरी 4 -- एसपी कॉलेज में हिंदी विभाग द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाया दुमका, प्रतिनिधि। एसपी कॉलेज में हिंदी विभाग द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सावित्रीबाई फुले के शैक्षिक, सामाजिक एवं वैचारिक योगदान को स्मरण करते हुए शिक्षक की सामाजिक भूमिका पर विचार करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. खिरोधर प्रसाद यादव ने की। प्राचार्य डॉ. खिरोधर प्रसाद यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले केवल एक शिक्षिका नहीं थीं, बल्कि वे सामाजिक चेतना की अग्रदूत थीं। कहा उन्होंने शिक्षा को सामाजिक समानता और मानव गरिमा का आधार बनाया। आज के शिक्षक यदि उनके विचारों को आत्मसात करें तो शिक्षा अधिक मानवीय और समावेशी बन सकती है। कार्...