चंदौली, फरवरी 14 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के एक परिवार के पांच सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़िता बलुआ थाना क्षेत्र के पालिया गांव निवासिनी अनुराधा देवी ने बताया कि उसका विवाह 7 दिसंबर 2023 को चहनियां विकासखंड कार्यालय परिसर में सामूहिक विवाह के तहत दयालपुर सदलपुरा गांव निवासी रवि कुमार के साथ हुआ था। शादी में सरकारी उपहार के अलावा सामर्थ्य के अनुसार 20 हजार नगदी और एक बाइक दहेज स्वरूप दी गई थी लेकिन ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपया और एक बुलेट की मांग को लेकर बार-बार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसकी शिकायत उसने कई बार ताराजीवनपुर पुलिस चौकी पर की। सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार ...