बिजनौर, मार्च 8 -- स्योहारा। ग्राम अकबरपुर आशा उर्फ़ हरौली निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। अंजु रानी पत्नी हिमांशु खन्ना पुत्री रति राम सिंह हाल निवासी ग्राम अकबरपुर आशा उर्फ हरौली ने बताया कि उसकी विवाह हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार 2022 को हिमांशु खन्ना पुत्र विनोद खन्ना निवासी मौहल्ला चौपड़ा गली, गली नंबर 1293 थाना यमुनानगर जिला यमुनानगर हरियाणा के साथ हुई थी। महिला को सुसराल वाले कम दहेज को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे। महिला के एक संतान कुशाग्र लड़के का जन्म हुआ। 27 जनवरी 2023 पति हिमांशु खन्ना पुत्र विनोद खन्ना, सास प्रीति खन्ना पत्नी विनोद खन्ना, नन्द प्रियंका उर्फ टीना पुत्री विनोद खन्ना, हन्नी पुत्र नामालूम, सुमित दुनेजा पुत्र नामालूम दहेज में एक ...