हापुड़, मार्च 10 -- कोतवाली पुलिस ने घटना के 12 दिनों बाद एसपी के आदेश पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। होशदारपुर गढ़ी निवासी कोमल चौधरी ने बताया कि 25 फरवरी की दोपहर को वह मसूरी से ऑटो में अपनी बहन और बेटे के साथ हापुड आ रही थी। रास्ते में ऑटो चालक ने चार युवकों और एक 12 वर्षीय बच्चे को बैठा लिया था। जिसके बाद पांचों ने उन्हें घेर लिया। ऑटो चालक ने युवकों को रामा अस्पताल के पास फुटपाथ पर बिना किराया लेकर उतार दिया था। हापुड़ पहुंचने पर चालक को रुपये देने का नंबर आया तो पीड़िता का पर्स नहीं मिला। पीड़िता ने बताया कि पर्स में सोने की कंठी, दो अंगूठियां, झुमके और चार हजार रुपये की नगदी थी। आरोप है छिजारसी चौकी पर मामले की शिकायत की तो घटना के तीन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। परेशान होकर एसपी कुंवर ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.