कौशाम्बी, जनवरी 15 -- मंझनपुर, संवाददाता। मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को एसपी राजेश कुमार भी कड़ा के कुबरी घाट पहुंचे। उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई। मां शीतला का आशीष प्राप्त किया। प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया। वहीं, एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने भी परिवार के साथ गंगा स्नान और पूजन किया। तमाम अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी ऐसे ही आस्था में लीन रहे। बाद में एसपी प्रभाष गिरि भी पहुंचे और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...