किशनगंज, दिसम्बर 29 -- किशनगंज। संवाददाता एसपी सागर कुमार मंगलवार को किशनगंज सदर थाना का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। वर्ष के अंत में वार्षिक निरीक्षण किया जाता है। जिसमें एक वर्ष का लेखा जोखा आदि की पड़ताल की जाएगी। निरीक्षण में एक वर्ष में कितने कांड दर्ज हुए,दर्ज कांडों में कितने शीर्ष अपराध के थे,कितने मामले निष्पादित हुए,कितने लंबित है,कितने मामलों में गिरफ्तारियां हुई,कितने मामलों में न्यायालय में आरोपपत्र समर्पित किया गया। इन सब मामलों में बिंदुवार गहन निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण को लेकर थाना की संचालिकाओं को अपडेट किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कांडों की समीक्षा के साथ-साथ थाना की साफ-सफाई, आंगतुकों के पहुंचने को लेकर व्यवस्था आदि का जायजा लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.