गुड़गांव, मार्च 17 -- गुरुग्राम। एसपीआर (सर्दर्न पेरिफेरल रोड) की मरम्मत इस सप्ताह में शुरू हो जाएगी। इसको लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सोमवार को करीब सवा आठ करोड़ रुपये की राशि का टेंडर मैसर्ज जेएस साइनर्जिस को आवंटित कर दिया है। कंपनी को आदेश जारी किए हैं कि निर्धारित समयावधि में इस रोड की मरम्मत की जाए। यह रोड दिल्ली-जयपुर हाइवे और द्वारका एक्सप्रेस वे से गुरुग्राम-सोहना हाइवे से जोड़ रही है। मरम्मत होने के बाद लोगों को आवागमन में असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस रोड की हालत अभी ठीक नहीं है। इस वजह से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस रोड के आसपास सेक्टर-68 से लेकर 76 हैं, जिसमें विकसित सोसाइटियों में करीब 10 हजार परिवारों ने रहना शुरू कर दिया है। इन परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.