मुजफ्फर नगर, जून 7 -- एसडी मार्केट निकट शिव चौक भारतीय योग संस्थान की योग क्लास में योग साधकों को कुंजल आदि शुद्धि क्रियाएं कराई गई। सभी योग साधकों ने शुद्धि क्रियाओं का पूर्ण लाभ उठाया। जिला प्रधान सुभाष गुप्ता व योगाचार्य ज्ञानचंद अरोड़ा ने बताया कि आज के भागदौड़ के युग में मनुष्य के लिए योग आदि क्रियाएं बहुत आवश्यक हैं। योग क्रियाओं द्वारा आजीवन शरीर स्वस्थ रहता है। कोई गंभीर बीमारी नहीं होती। भारतीय योग संस्थान मनुष्य को आजीवन कैसे स्वस्थ रहा जाए, जीवन जीने की कला सिखाता है। योग द्वारा रोजाना योगासन प्राणायाम ध्यान तो योग क्लास में होता ही है, समय-समय पर शुद्धि क्रियाएं भी कराई जाती है। केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा ने शुद्धि क्रियाओं का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर आरके गर्ग, धर्मवीर पाल, शशि राज गुप्ता, रतनपाल, महिपा...