कटिहार, जनवरी 23 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र मनिहारी के पुलिस उपाध्यक्ष (एसडीपीओ) विनोद कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलाघाट में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध खनन कर रहे, दो ट्रैक्टरों एवं एक जेसीबी को जप्त किया। ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से अवैध खनन माफिया अवैध खनन कर रहे थे। लेकिन वर्तमान पुलिस उपाध्यक्ष मनिहारी विनोद कुमार ने छापेमारी कर जेसीबी एवं ट्रैक्टर जप्त कर इतिहास रच दिया।इस संबंध एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की गोलाघाट के पास जेसीबी मशीन लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। इसी सूचना के सत्यापन के लिए गोलाघाट पहुंच कर एक जेसीबी तथा दो ट्रेक्टर जप्त कर थाना को अग्रेतर कार्यवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा की आगे भी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.