गढ़वा, जून 24 -- गढ़वा। सदर अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता रविश राज के लंबी छुट्टी में चले जाने के कारण उनके जिम्मे का प्रभार सदर एसडीओ संजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों को दिया गया है। डीसी दिनेश कुमार यादव ने सदर अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता का प्रभारी एसडीओ संजय कुमार को, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय को सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी और शस्त्र दंडाधिकारी, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता रविकांत शर्मा को डिस्ट्रिक्ट ई गर्वेनेस सोसाईटी के कोषाध्यक्ष और यूआईडी के नोडल पदाधिकारी और रंका के भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रमेश कुशवाहा को जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और जिला विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी का प्रभार सौंपा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...