कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता सरायअकिल थाना क्षेत्र के इमलीगांव की एक महिला बुधवार सुबह खेत की मेड़ पर टूटकर गिरे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गई थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पति ने घटना का दोषी एसडीओ विद्युत व जूनियर इंजीनियर को ठहराया है। उसकी तहरीर पर दोनों अफसरों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इमलीगांव निवासी कुलदीप कुमार किसानी करता है। उसकी 30 वर्षीय पत्नी किरन देवी गृहणी थी। बुधवार की सुबह किरन खेतों की ओर गई थी। वहां गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र प्रसाद मिश्रा के खेत की मेड़ में बिजली का तार टूटकर गिरा था। इसमें करंट भी दौड़ रहा था। तार को छूते ही किरन की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। मृत महिला के पति ने एसडीओ व जूनियर इंजीनियर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.