गढ़वा, मार्च 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने रविवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्पताल उपाधीक्षक हरेन चंद्र मेहतो की अनुपस्थिति में प्रभारी उपाधीक्षक की खोज की तो जानकारी मिली कि वह भी अस्पताल से अनुपस्थित हैं। उस पर उन्होंने फोन कर प्रभारी डॉ नौशाद से एक पोस्टमार्टम मामले को लेकर उत्पन्न हुई विधि व्यवस्था संबंधी अवांछनीय स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने डॉ नौशाद डीएस की अनुपस्थिति तक कार्यालय समय में अस्पताल में ही रहने के स्पष्ट निर्देश दिए। तदुपरांत उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण किया। उसी क्रम में एसडीओ ने ब्लड बैंक पहुंचकर ब्लड डोनेशन कैंप पहुंचे। रक्तदाताओं को सम्मानित किया। साथ ही ब्लड बैंक प्रभारी और काउंसलर की कार्य-प्रणाली की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.