कटिहार, फरवरी 18 -- आजमनगर। एक संवाददाता बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने आजमनगर प्रखंड सभागार भवन में डीलर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बारसोई एसडीओ राजू कुमार ने आगामी ईद पर्व को देखते हुए जन वितरण प्रणाली को पूरी तरह दुरुस्त रखने तथा लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विशेष रूप से केवाईसी और आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीओ राजू कुमार ने कहा कि सभी डीलर अपने-अपने क्षेत्र के लाभुकों का लंबित ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूरा कराएं ताकि किसी भी पात्र परिवार को राशन मिलने में परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि आधार सीडिंग की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन अपडेट किऐ जाने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य...