चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- सोनुवा।पोड़ाहाट अनुमंडल चक्रधरपुर के श्रुति राजलक्ष्मी ने चक्रधरपुर-गोइलकेरा मुख्य के सोनुवा थाना क्षेत्र से रविवार अहले सुबह अवैध बालू चालान को लेकर छापेमारी अभियान चला कर अवैध बालू लदे दो हाईवा व दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सोनुवा थाना को सौंप दिया। एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी के छापेमारी से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। कई अवैध बालू हाईवा व ट्रैक्टर ग्रामीण सड़क होकर भागने में सफल रहे। क्षेत्र के गोइलकेरा व गुदड़ी स्थित कारो नदी के अवैध बालू घाटों से लगातार अवैध बालू का कारोबार धडल्ले से चल रहा है। ज्ञात हो कि विगत तीन अप्रैल को एसडीओ ने छापेमारी अभियान चला कर दो हाईव, दो ट्रैक्टर ट्रॉली के अलावा पांच ट्रॉली जब्त किया था। हालांकि, एसडीओ के छापेमारी अभियान से कई अवैध बालू लदे वाहन पकड़े जाते है। लेकिन, बालू माफि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.