अररिया, फरवरी 11 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी सह श्री हरिहर नाथ गोशाला के पदेन अध्यक्ष अभय कुमार तिवारी ने गौशाला और द्विजदेनी ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने गौशाला के पदाधिकारियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। जिसमें गायों की संख्या,उनके खान-पान और अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन से संबंधित बात की। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने गोशाला के समीप स्थित ऐतिहासिक द्विजदेनी मैदान का भी जायजा लिया। इस मौके पर श्री हरिहर नाथ गोशाला के सचिव सुभाष चंद्र अग्रवाल,बछराज राखेचा,प्रभात ओझा सहित बड़ी संख्या में गौशाला कर्मी मौजूद थे। खास बात की पिछले दिनों फारबिसगंज के तत्कालीन एसडीओ रंजीत कुमार रंजन के गौशाला के जीर्णोद्धार को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें गौशाला के सदस्यता अभियान और उसकी ...