कोडरमा, सितम्बर 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी सह विशेष नोडल पदाधिकारी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम कोडरमा के नेतृत्व में आज विभिन्न सरकारी कार्यालयों में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्रवाई की गई। छापामारी में कई कर्मी तंबाकू एवं उससे संबंधित उत्पादों का सेवन करते हुए पाए गए। ऐसे कर्मियों से नियम का उल्लंघन पर 500 का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान कार्यालय प्रमुखों को यह भी निर्देश दिया गया कि अनिवार्य रूप से "धूम्रपान निषेध साइनबोर्ड" लगाया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कोडरमा जिला अंतर्गत सभी कार्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है, इसलिए किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पाद का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परामर्शी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.