जामताड़ा, फरवरी 19 -- एसडीओ ने किया वज्रगृह व मतगणना स्थल का निरीक्षण, दिए निर्देश जामताड़ा, प्रतिनिधि। एसडीओ अनंत कुमार ने गुरुवार को नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने वज्रगृह, मतगणना स्थल और चेक नाका का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद सुविधाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ हीं चेक पोस्ट पर मौजूद दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को चौकस बनाए रखते हुए एक-एक गाड़ी का जांच करने एवं वीडियोग्राफी करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.