अररिया, दिसम्बर 31 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल न्यायालय के अधिवक्ताओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बहिष्कार मंगलवार को स्थगित कर दिया गया। बार एसोसिएशन और एडवोकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस आंदोलन को अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद समाप्त किया गया। एसडीओ ने दोनों संघों के वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से विस्तृत बातचीत की और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में दीवानी और फौजदारी दोनों प्रकार के मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। एसडीओ के इस आश्वासन के बाद एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद, सचिव सुरेश प्रसाद साह तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजे...