गढ़वा, दिसम्बर 17 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। एसडीएम प्रभाकर मिर्धा के आदेश के बावजूद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे डिजिटल एक्स-रे मशीन संचालन के लिए बिजली विभाग ने कनेक्शन नहीं किया। उससे एक्स-रे मशीन शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। एक्स-रे मशीन चालू नहीं होने के कारण दूर दराज से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि पिछले 8 दिसंबर को एसडीएम दौरा के क्रम में भवनाथपुर सीएचसी पहुंचे थे। मौके पर जेएमएम नेता गुलाब यादव ने अस्पताल में बंद पड़े एक्स-रे मशीन को चालू करवाने की मांग उठायी थी। उसपर एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार और जेई महादेव महतो से दूरभाष पर 24 घंटे में एक्स-रे मशीन वाले भवन में बिजली उपलब्ध कराने का सख्त आदेश दिया था। उसपर उक्त पदाधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.