बोकारो, फरवरी 14 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अन्तर्गत एसडीओसीएम परियोजना ने वित्तीय वर्ष पहली अप्रैल 2025 से 12 फरवरी तक 292 रेलवे रैक कोयला रेल के माध्यम से संप्रेषण करने का रिकॉर्ड कायम किया है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो इस वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक लगभग 350 से अधिक रेलवे रैक से कोयला संप्रेषण किया जा सकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अभी से ही काफी प्रयासरत हैं। वहीं रोड सेल से भी बेहतर कोयला का संप्रेषण किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में पहली अप्रैल 2025 से 12 फरवरी 2026 तक रेलवे रैक के माध्यम से लगभग 11 लाख 21 हजार मीट्रिक टन कोयला का संप्रेषण किया जा चुका है। वहीं रोड सेल के माध्यम से लगभग 1 लाख 10 हजार मीट्रिक टन कोयला का संप्रेषण एसडीओसीएम परियोजना ने किया है। पिछले वित्तीय वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.