हापुड़, नवम्बर 12 -- नगर के मेरठ रोड स्थित एसडीए मिशन स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन खिलाडिय़ों ने चार हाऊस में बंटकर एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में दम दिखाया। पहले दिन सफायर हाऊस का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ.अतर सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से शारीरिक और दीमागी विकास होता है। आज युवा खेल के क्षेत्र में अपना स्वर्णिम करियर बना सकते हैं। हाल ही में क्रिकेट वल्र्डकप में महिला टीम ने यह साबित भी कर दिया है। अभिभावक अपनी बेटियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ाएं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर, मन मोह लिया। एथलेटिक्स में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.