मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- एसडीएम मोनालिसा जौहरी व सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सड़कों पर उतर कर एक एक बिंदु का गहनता से निरीक्षण किया। उनके द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एसडीएम व सीओ ने कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर सफाई, रोशनी, तारों अथवा बिजली के खम्बो पर कबरिंग आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), नगर पंचायत, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समय-सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। एसडीएम व सीओ ने कांवड़ मार्ग की साफ-...