मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- एसडीएम मोनालिसा जौहरी, सीओ गजेंद्र पाल सिंह व तहसीलदार महेन्द्र सिंह ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, नगर पंचायत, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त को असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग समय-सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। कांवड़ मार्ग की साफ-सफाई, जल निकासी, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग सहित सभी तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में सीओ गजेंद्र कुमार ने भी संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए कि कार्यों में कोई ढिलाई न बरती ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.