मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- गुरूवार को तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं ओर एसडीएम के बीच हुई समझौता वार्ता विफल हो गई। काफी देर चली वार्ता में कोई निर्णय न होने से अधिवक्ताओं ने अनिश्चिकाल के लिए कार्य से बहिष्कार करने की जानकारी दी। अधिवक्ताओं का कहना था कि शुक्रवार को तहसील में सभी अधिवक्ताओं की बैठक होगी जिसमे बड़ा निर्णय लिया जायेगा। पिछले करीब छह दिनों से बार संघ के अधिवक्ताओं ने तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर मोर्चा खोला हुआ है। लगातार छह दिनो से राजस्व व ग्राम न्यायालय के कार्य से बहिष्कार करते हुए तहसील में हर रोज प्रदर्शन कर मार्च निकाल रहे है। इसी को लेकर गुरूवार को अधिवक्ताओं का बारह वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल की एसडीएम निकिता शर्मा की बंद कमरे में बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने अधिकारी को हर पटल पर हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर अवगत कराते हु...