शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। पुवायां के न्यायिक एसडीएम जीत सिंह राय पर 70 हजार की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पुवायां के अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा ने इस मामले में प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र भेजकर निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। शासन ने जांच को प्रशासन को पत्र भेजा है। अधिवक्ता ने पत्र में बताया है कि एसडीएम ने जानबूझकर न्यायिक कार्यवाही में भ्रष्ट और विधि के विरुद्ध कार्य किया, जिससे न्यायपालिका एवं राजस्व प्रशासन में आमजन का विश्वास प्रभावित होता है। अधिवक्ता ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि पहले मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ावा पा रहा है। उन्होंने बताया कि एसडीएम का पद अत्यंत प्रभावशाली है, और शिकायत न होने पर...