आजमगढ़, जनवरी 21 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद के उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह पर ब्लैक पॉटरी के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पी को कमरे में बंदकर पीटने का आरोप लगाते हुए मंगलवार की शाम दर्जनों की संख्या में लोगों फरहाबाद तिराहे पर जमा लगा दिया। उन्होंने शिल्पी का मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। अफसरों के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद लोग शांत हुए। निजामाबाद क्षेत्र के फरहाबाद निवासी शिवजतन प्रजापति को ब्लैक पॉटरी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए राज्य के साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। उनके पिता राजेंद्र प्रजापति को ब्लैक पॉटरी में राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है। ब्लैक पॉटरी के शिल्पियों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से फरहाबाद तिराहा के समीप ब्लैक पॉटरी उद्योग के लिए उन्हें 90 वर्ष के लिए भूमि का पट्टा...