शामली, दिसम्बर 31 -- नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अनुशासित जीवनशैली का संदेश देते हुए एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन ने साल के आखिरी दिन एक मिसाल पेश की। उन्होंने महज 54 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर यह संदेश दिया कि व्यस्त प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बावजूद यदि इच्छा शक्ति हो तो स्वास्थ्य के लिए समय निकाला जा सकता है। एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन ने बुधवार सुबह कस्बा बनत स्थित अपने सरकारी आवास से दौड़ की शुरुआत की। यह दौड़ बनत से कंडेला बाईपास तक चली, जहां उन्होंने निर्धारित दूरी पूरी की। दौड़ के दौरान रास्ते में सुबह टहलने निकले लोगों और युवाओं ने उन्हें देखकर उत्साहवर्धन किया। दौड़ पूरी करने के बाद एसडीएम न्यायिक ने कहा कि नियमित व्यायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। उन्होंने...