संभल, जनवरी 27 -- नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण होने के बाद उपजिलाधिकारी निधि पटेल ने चार्ज संभाल लिया है। चार्ज संभालते ही उन्होंने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ बैठक की और शहर में सफाई न होने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर कानपुर स्थानातंरण हो गया है। उनके जाने के बाद उपजिलाधिकारी निधि पटेल ने चार्ज संभाल लिया है। सोमवार को उन्होंने गांधी पार्क स्थित नगरपालिका के अस्थाई कार्यालय पहुंचकर स्टाफ के साथ बैठक की। संबंधित विभाग के कर्मचारियों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें जारई गेट पर कूड़े का ढेर पड़े होने की जानकारी हुई। बताया गया कि यहां से कई दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है। शहर में देर से कूड़ा उठाया जाता है। जिससे आवारा जानवर कूड़े को फैलाकर और गंदगी फैलाते हैं। इस पर उपजिलाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.