बाराबंकी, फरवरी 24 -- देवाशरीफ। पर्यटन स्थल देवा शरीफ में भूमाफिया ने तालाबों को कूड़े से पाटे रहे हैं। कई बार तालाबों की पैमाइश कर कब्जा हटाने के आदेश दिए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। तत्कालीन एसडीएम अजय द्विवेदी ने अभियान चलाकर तालाबों को कब्जा मुक्त कराने को कहा था, लेकिन उनके तबादले से अभियान ठप हो गया था। इस खबर को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसडीएम टीम के साथ मौके पर जाकर दोबारा तालाब और बंजर जमीन की पैमाइश कर चिन्हित कराया। अधिकारियों ने कहा हर हाल पर तालाब से कब्जा हटाया जाएगा। देवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मामापुर, नगर पंचायत के कुर्सी चौराहे के पास बीएसएनएल कार्यालय के पास बने सरकारी तालाब की बेशकमती भूमि को माफिया कब्जा करने का फिर प्रयास कर रहे थे। हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम विवेकशील यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.