उरई, फरवरी 19 -- कालपी। बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का रूख सख्त है। गुरूवार को भी एसडीएम ने परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा है। हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में अनुचित सामग्री का प्रयोग न हो इसको लेकर इस बार शासन ने कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार को नगरपालिका बालिका इण्टर कालेज का निरीक्षण कर परीक्षाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्राओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा नकल से भविष्य खराब होता है इसलिए वह उन्हें तलाशी के बाद ही प्रवेश दें। इस मौके पर उन्होंने परीक्षा सामग्री कक्ष को भी देखा और मौजूद सुरक्षाकर्मियों को परीक्षा सामग्री पर नजर बनाए रखने की हिदायत भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...