गढ़वा, फरवरी 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार ने सोमवार को मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के औचक भ्रमण के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्रत्याशियों के डीजे युक्त प्रचार वाहनों को जब्त कर लिया। साथ ही संबंधित प्रत्याशियों के विरुद्ध उड़नदस्ता के माध्यम से आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान मझिआंव बाजार क्षेत्र में नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शोभा देवी और सुमित्रा देवी के प्रचार वाहन अनधिकृत रूप से डीजे का प्रयोग करते हुए घूमते पाए गए। मौके पर ही दोनों वाहनों को जब्त कर बीडीओ मझिआंव को निर्देश दिया गया कि वाहनों को थाना में खड़ा कराया जाए तथा संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.