मऊ, मार्च 12 -- घोसी। तहसील बार पुस्तकालय भवन में आपसी सौहार्द का पर्व होली की खुमारी छाई रही। जब एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने कलक्ट्रेट बार के अधिवक्ताओं के साथ मिलकर रंगों की होली खेली। कार्यक्रम का आयोजन घोसी तहसील बार पुस्तकालय भवन में हुआ। जिसमें सैकड़ों अधिवक्ता संग तहसील कर्मी शामिल हुए। एसडीएम राजेश अग्रवाल ने कहा कि होली का त्योहार केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें आपसी रिश्तों को और मजबूत करने, समाज में प्रेम और सौहार्द फैलाने का अवसर प्रदान करता है। हमें इसे हर हाल में एकता और भाईचारे के प्रतीक के रूप में मनाना चाहिए। इस दौरान पूर्व शासकीय अधिवक्ता दिनेश राय, रमेश श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, जनार्दन यादव, ब्रह्मदेव उपाध्याय, सतीश पाण्डेय, भुवेश श्रीवास्तव, पीसी राय, अरविंद सिंह, उमाशंकर उपाध्याय और कलक्ट्रेट बार के अधिवक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.