रुद्रपुर, मार्च 18 -- किच्छा। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने तहसील दिवस में जनता की समस्याएं सुनी। तहसील दिवस में तुर्कागौरी के ग्रामीणों ने आवासीय पट्टे की मांग की। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में ग्राम तुर्कागौरी के ग्रामीणों ने आवासीय पट्टा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके गांव में प्रधानमंत्री आवासीय पट्टे दिए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक उन्हें पट्टे नही दिए गए है। उन्होंने एसडीएम से पट्टे दिए जाने की मांग की। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने जांच का भरोसा दिलाया। मांग करने वालो में प्रमिता, तानिजा, सीमा, मंजू, गुड्डू, इमरान, संजय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.