जहानाबाद, जून 16 -- रतनी, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के तीन जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसडीएम राजीव रंजन सिंह ने तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। सील किए गए दुकानों में कसवां, गुनाइबिगहा सहित एक अन्य जगह है। जहां जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ काफी अनियमितता का आरोप लगाया गया है। एसडीएम ने सोमवार को अचानक क्षेत्र भ्रमण में निकले और जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया साथ में ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों की शिकायत सुन नाराजगी व्यक्त करते हुए फिलहाल तीनों दुकान को सील कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि गुनाइबिगहा के जविप्र दुकानदार सोहन प्रसाद सहित तीनों के खिलाफ गम्भीर आरोप लोगों द्वारा लगाए गए हैं। तत्काल प्रभाव से तीनों दुकानों को बंद किया गया है ताकि अनाज की हेरा फेरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.