बिजनौर, जनवरी 10 -- एसडीएम सदर रीतू रानी ने बिजनौर चीनी मिल, बरकातपुर चीनी मिल और बिलाई चीनी मिल के क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर को कोई घटतौली नहीं मिली। एसडीएम सदर ने तौल इंचार्ज को निर्देश दिए कि किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शनिवार को एसडीएम सदर रीतू रानी ने बिजनौर चीनी मिल, बरकातपुर चीनी मिल और बिलाई चीनी मिल के क्रय केन्द्र काजीवाला क्रय केंद्र , मंडावली क्रय केंद्र 1, क्रय केंद्र मुजफ्फरपुर केशों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसडीएम सदर रीतू रानी ने क्रय केन्द्र पर उपस्थित किसानों से वार्ता की और कहा कि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी मिले तो अवगत कराए। उन्होंने तौल इंचार्ज को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एसडीएम सदर रीतू रानी ने बताया कि क्रय केन्द्रों पर घटतौ...