गढ़वा, जनवरी 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अवैध बालू उत्खनन और परिवहन को लेकर लगातार शिकायतों एवं स्थानीय आसूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल और सदर थाना क्षेत्रों अंतर्गत कोयल नदी के तटीय इलाकों चमराही, अटौला-चेचरीया, संग्रहे, पतसा सहित अन्य क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। निरीक्षण के क्रम में प्रथम दृष्टया कोयल नदी किनारे अवैध बालू खनन की लगातार गतिविधियों की पुष्टि हुई। एसडीएम द्वारा मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की गई, गोपनीय जानकारियां भी जुटायी गयीं। उसमें अवैध उत्खनन एवं रात्रिकालीन अवैध परिवहन से संबंधित कई महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुईं। प्राप्त सूचनाओं एवं तथ्यों के आधार पर इस अवैध गतिविधि में संलिप्त ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.