जमशेदपुर, फरवरी 25 -- जमशेदपुर।धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर चिकित्सीय सुविधाओं एवं संसाधनों का अवलोकन किया। ओपीडी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग सहित अन्य विभागों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। ओपीडी के निरीक्षण में चार डॉक्टर अनुपस्थित पाये गए जिनमें ईएनटी की डॉ. प्रीति पांडेय, स्कीन की डॉ. निकिता गुप्ता, ग्यानोकोलॉजी की डॉ. गीताली घोष और डेंटल के डॉ विमलेश कुमार शामिल हैं। चारों चिकित्सकों को कार्यस्थल से बिना पूर्वानुमति अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन को शो-कॉज का निदेश दिया गया। साथ ही चिकित्सकों का रोस्टर उनके कक्ष में तथा कक्ष के बाहर भी चिपकाने हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.