लखीसराय, जनवरी 30 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि । एसडीएम प्रभाकर कुमार के द्वारा गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के अंबेडकर सभा भवन में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सूर्यगढ़ा बाजार में वाहनों का बहुत जाम लगता है। इससे यात्रियों और नागरिकों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अंचल अधिकारी स्वतंत्र कुमार से भी स्थिति की जानकारी ली और तात्कालिक व अस्थायी रूप से जाम की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। इसके लिए अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी जाम की समस्या का निराकरण करने के लिए बैठक करेंगे। इसके बाद एनएच 80 के दोनों किनारे के फुटपाथों से दुकानदारों को नाला के पार जाने का निर्देश देंगे। इस कार्यक्रम को लगातार करते रहना है। संभव हो तो हर सप्ताह जाम हटाने का कार्यक्रम ल...