मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- सोमवार को एसडीएम ने कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परिक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन करने को लेकर को सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक के साथ पिकेट इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, सीता शरण इंटर कॉलेज में संचालित बोर्ड परिक्षा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर बने कन्ट्रॉल रूम का निरीक्षण कर वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों कि व्यवस्था को चेक किया गया। एसडीएम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देशित दिए। एसडीएम मोनालिसा जौहरी द्वारा परीक्षा केंद्र से संबंधित समस्त स्टाफ को परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.