मेरठ, जनवरी 12 -- हस्तिनापुर। क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग ने यह चरण उन मतदाताओं के लिए शुरू किया है जिनके नाम प्रकाशित हुई सूची से छूट गए हैं, जिनमें कोई त्रुटि है, या जो नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना चाहते हैं। रविवार को प्रत्येक बूथ पर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) ने कार्य किया। उन्होंने बूथों पर बैठकर मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जांचने और आवश्यक संशोधन या नए पंजीकरण के लिए आवेदन करने में सहायता की। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने एसआईआर के दूसरे चरण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने बूथ का दौरा किया। उपस्थित मतदाताओं को मतदाता सूची भी पढ़कर सुनाई और अपील की है कि वे अपनी मतदाता सूची की सही से जांच करें। कहा कि यदि किसी का नाम छूट गया ह...