मेरठ, दिसम्बर 10 -- सरधना। सरधना विधानसभा क्षेत्र में चल रहा एसआईआर कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब ऑनलाइन फीडिंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मंगलवार को एसडीएम ने सरधना तहसील में ऑनलाइन फीडिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रवार तैयार किए जा रहे गणना प्रपत्रों, मैपिंग दस्तावेजों और फार्मों के मिलान का विस्तृत निरीक्षण किया। अंतिम तिथि 11 दिसंबर तक सभी कार्य पूरी निष्पक्षता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी भी बूथों पर बीएलओ से मिले। उन्होंने बीएलओ शालिनी जैन के साथ मिलकर शेष प्रपत्रों और मैपिंग डेटा की बारीकी से जांच करवाई। शाहवेज अंसारी लगातार कार्य की प्रगति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य में जनता के दस्तावेजों की सटीकता हमारा दायित्व है और इसे 11 दिसंबर से पहले पूर्ण रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.